सभी हिन्दी प्रेमियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं …
ग्रीटिंग हमको मिले बहुत
अबकी मनी आर्डर मिल जाए
नया साल कुछ ऐसे आए
अब तक तो घूरा है उसने
अब जब देखे वो मुस्काये
नया साल कुछ ऐसे आए
उसने पैसे मुझे दिए थे
ऐसे भूले याद न आए
नया साल कुछ ऐसे आए
कोई ऐसा यार मिले
फोकट में जो चाय पिलाये
नया साल कुछ ऐसे आए
चोरी कर कुछ ऐसा लिख दूँ
कवि सम्मेलन में छा जाए
नया साल कुछ ऐसे आए
फेल हुआ है कई बार
अबकी पप्पू पास हो जाए
नया साल कुछ ऐसे आए
एक कुण्डली
नए साल में सब खिलें , खुशी मिले भरपूर
डोले हंसी ठहाका, , रोना होवै दूर
रोना होवै दूर , मजे में झूमें गाएं
चच्चे बच्चे मिलकर सारे, खुशी मनाएं
कलुआ उछला मुनिया फुदकी, मस्ती छाई
नए साल की सुबह , नई उम्मीदें लाई
1 Comment(s)
Comments RSS TrackBack Identifier URI
Leave a comment







hey hey hey very nice funny,may all your wish come true:):)happy new year,