• Meta

  • Spam Blocked

  • बर्ड फ्लू अमर रहे

    मुर्गी कुड़्कुड़ाई, मुर्गे चिल्लाने लगे

    मुर्गों के जुकाम से प्रशासन में बुखार के

    लक्षण नजर आने लगे 

    मुर्गे पकड़ने में जुटे अधिकारी

    गए बाकी सब भूल

    मुर्गे पकड़ते पकड़ते पहुंचे एक स्कूल 

    स्कूल से दस मुर्गे पकड़ अधिकारियों के

    सीने तने हुए थे

    बाद में पता चला थे तीन असली मुर्गे और सात बच्चे

    जो उस समय मुर्गा बने हुए थे 

    यह देख प्रशासन ने जारी किया फरमान

     बर्ड फ्लू रहने तक

     बच्चों को मुर्गा बनाने का हुआ ऐलान

     शिक्षकों ने दिया एक दूजे को ढांढस

     अपना दर्द बांटा

    बिन मुर्गे मुर्गियों के कक्षा में

     लगने लगा सन्नाटा 

    शिक्षकों को आशा है कि वो

    जल्दी ही फिर जादूगर बन जाएंगे

    फिर कक्षा में भोर होगी

    फिर मुर्गे कुड़कुड़ाएंगे 

    इधर सुना है कि छोटे छोटे बच्चे

    बड़ी बड़ी संख्याओं में मन्दिर जा रहे हैं

    कभी खत्म हो बर्ड फ्लू

    मन्नत मान प्रसाद चढ़ा रहे हैं 

    2 Comments

    1. बच्चों की दुआओं में असर है।

    2. ha ha ha sahi hai


    Comments RSS TrackBack Identifier URI

    Leave a comment